October 29, 2026

पंजाब के लोकपाल द्वारा कला के उच्चतम मापदंड अपनाने की कलाकारों से अपील

पंजाब के लोकपाल द्वारा कला के उच्चतम मापदंड अपनाने की कलाकारों से अपील

–   मानव के विकास में कला की भूमिका अहम-जस्टिस विनोद कुमार शर्मा

चंडीगढ़,  22  दिसंबर   2022  :  पंजाब के लोकपाल जस्टिस (सेवामुक्त) विनोद कुमार शर्मा ने कला के उच्चतम मापदंड अपनाने और लोगों को मानक कला मुहैया करवाने की कलाकारों से अपील की है, जिससे लोगों के बौद्धिक स्तर को और ऊँचा उठाया जा सके।

पंजाब के लोकपाल द्वारा कला के उच्चतम मापदंड अपनाने की कलाकारों से अपील

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म-दिन पर उनको श्रद्धाँजलि देने के लिए सरगम सोसायटी ऑफ इंडियन म्यूजिक एंड आर्ट (रजि.) और आर्यन्ज ग्रुप ऑफ कॉलेजेज द्वारा बीती शाम पंजाब कला भवन में एक संगीत समारोह को संबोधित करते हुए जस्टिस शर्मा ने कहा कि मानव का साहित्य और कला से अटूट रिश्ता है और यह मानव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कारण लोगों को उच्चतम कलाकृतियां मुहैया करवाने के लिए साहित्यकारों और कलाकारों की जि़म्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। इस दौरान उन्होंने श्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धाँजलि भेंट करते हुए कहा कि वह एक महान वक्ता थे, जिनको अपनी कविताओं के लिए भी याद किया जाता है।

पंजाब के लोकपाल द्वारा कला के उच्चतम मापदंड अपनाने की कलाकारों से अपील

एडवोकेट सत्य पाल जैन ने सरगम सोसायटी की समूची टीम को बधाई दी और अटल जी को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को मज़बूत और विकसित बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इस मौके पर तीन गायकों ने अटल जी की याद में कविताएं सुनाईं। इस मौके पर एडवोकेट सत्य पाल जैन, अतिरिक्त सॉलिस्टर जनरल, भारत सरकार, श्रीमति शशि प्रभा, ए.डी.जी.पी., पंजाब और श्री एस.के पाणिग्रही, फील्ड जनरल मैनेजर, पंजाब नेशनल बैंक, डॉ. अंशु कटारिया, अध्यक्ष , सरगम सोसायटी और चेयरमैन, आर्यन्ज ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, राजपुरा ने समारोह की अध्यक्षता की। डॉ. अंशु कटारिया ने सभी का धन्यवाद किया।

About The Author