October 21, 2026

जिला शिक्षा अफसर सेकंडरी शिक्षा ने किया स्कूलों का दौरा

जिला शिक्षा अफसर सेकंडरी शिक्षा ने किया स्कूलों का दौरा
पठानकोट, 24 अगस्त 2021 : जिला शिक्षा अफसर सेकंडरी जसवंत सिंह की तरफ से जिले के अलग -अलग स्कूलों का दौरा किया गया। अपने दौरे दौरान उन की तरफ से जिला पठानकोट में नेशनल अचीवमेंट सर्वे संबंधी अध्यापकों और बच्चों की तरफ से की जा रही गतिविधियों का जायजा लिया गया और जहां अध्यापकों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी और तनदेही के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया गया, वहां ही विद्यार्थियों को भी पूरी तनदेही के साथ नेशनल अचीवमेंट सर्वे की तैयारी में जुट जाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अफसर सेकेंडरी जसवंत सिंह ने बताया कि उन की तरफ से सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल मट्टी, उच्चा थड़ा, धार खुर्द, हरदोशरण, भटवां, पलाह, भंगुड़ी, सारटी, दुखनियाली, फंगोता, माड़वां आदि स्कूलों का दौरा किया गया। दौरे दौरान उनकी तरफ से अध्यापकों से नेशनल अचीवमेंट सर्वे संबंधी की जा रही गतिविधियों के बारे जानकारी प्राप्त की गई और विद्यार्थियों से भी प्रश्न पूछ कर उन के स्तर की समीक्षा की गई।
जिला शिक्षा अफसर सेकंडरी शिक्षा ने किया स्कूलों का दौरा
इस के आलावा स्कूलों के विकास कार्यों, कोविड 19 के दिशा-निर्देशों की पालना और स्कूलों में चल रहे अलग -अलग प्रोजेक्टों की जानकारी प्राप्त की गई तथा अध्यापकों और विद्यार्थियों को कोविड 19 के दिशा-निर्देशों की सख़्ती के साथ पालना करने के लिए प्रेरित किया।
दौरे दौरान अध्यापकों को प्रेरित करते उन्होंने कहा कि जिस तरह अध्यापकों ने स्कूलों में अपनी अनथक मेहनत, तनदेही और ईमानदारी के साथ ड्यूटी करते हुए स्कूलों की नुहार को बदला है और पंजाब को पीजीआई इंडैक्स सर्वेक्षण में पूरे भारत में से नंबर एक का राज्य बनाया है, अब उसी जुनून के साथ नेशनल अचीवमेंट सर्वेक्षण में भी पंजाब को नंबर एक पर ले कर आना है।
उन्होंने कहा कि उन को अपने अध्यापकों पर पूरा भरोसा है वह पंजाब की शिक्षा को नंबर एक पर ले कर जाने के लिए किसी तरह की कोई कसर नहीं छोडेंगे। अध्यापकों की तरफ से भी उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि वह नेशनल अचीवमेंट सर्वेक्षण में पंजाब को नंबर एक पर ले कर आने के लिए कोई कसर नहीं छोडेंगे। इस मौके पर उन के साथ स्टैनो अरुण महाजन उपस्थित थे।

About The Author

You may have missed