October 21, 2026

मुख्यमंत्री द्वारा होशियारपुर की घटना पर दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री द्वारा होशियारपुर की घटना पर दुख व्यक्त किया

– परिवारों को चार लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा

चंडीगढ़, 11 अगस्त 2024 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को होशियारपुर में मूसलाधार बारिश के कारण 11 व्यक्तियों के पानी में डूबने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हिमाचल प्रदेश के एक परिवार के 11 सदस्य, जो इनोवा कार में सफर कर रहे थे, भारी बारिश के कारण एक नाले में बढ़े हुए पानी के बहाव में फंस गए। उन्होंने बताया कि परिवार के 9 सदस्यों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि बाकी दो की तलाश जारी है। भगवंत सिंह मान ने 9 व्यक्तियों के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए परमात्मा से प्रार्थना की कि वे बिछड़ी आत्माओं को अपने चरणों में निवास प्रदान करें।

मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के वारिसों को चार लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा भी की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने प्रशासन को पहले ही लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

About The Author

You may have missed