October 21, 2026

वाइरल विडीओ : पूर्व आईपीएस अफसर को घसीट के ले गयी पुलिस

वाइरल विडीओ : पूर्व आईपीएस अफसर को घसीट के ले गयी पुलिस

लखनऊ, 28 अगस्त 2021 : कभी जिन्हें सलाम करती थी उसी पूर्व आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर को यू पी पुलिस घसीट कर ले गयी ।

अमिताभ ठाकुर को पुलिस खींचते हुए ले गई. उन पर रेप पीड़ित युवती को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है. मऊ के घोसी से बसपा सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिटायर आइपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को शुक्रवार को लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया है।

उनके खिलाफ आपराधिक षडयंत्र व आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने उनको गिरफ्तार करने के बाद शाम को प्रभारी सीजेएम सत्यबीर सिंह की कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें नौ सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया दिया गया।

About The Author

You may have missed