October 21, 2026

Young ब्रिगेड के खिलाफ वॉरियर्स की दिलचस्प जीत

Young ब्रिगेड के खिलाफ वॉरियर्स की दिलचस्प जीत

(Rajinder Kumar) जालंधर, 16 नवंबर 2025: वारियर्स NGO की क्रिकेट टीम ने आज यंग ब्रिगेड क्लब के खिलाफ एक शानदार मैच खेला। यह मुकाबला सरकारी सीनियर सेकेंडरी बॉयज़ स्कूल, लाडोवाली रोड में आयोजित हुआ। ज़िला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह बजवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और दोनों टीमों को खेल भावना और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया।

कप्तान चेतन ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी का फैसला किया। टीम की शुरुआत मज़बूत रही, जिसमें दविंदर सैनी ने संतुलित और जिम्मेदार बल्लेबाज़ी करते हुए 51 रन बनाए। विशाल चड्ढा ने भी 32 रन का अहम योगदान दिया, जिससे टीम 117 के स्कोर तक पहुंची।

Young ब्रिगेड के खिलाफ वॉरियर्स की दिलचस्प जीत

लक्ष्य का बचाव करते हुए मैच बेहद रोमांचक रहा। गेंदबाज़ों ने दबाव में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। बॉबी रत्तन ने 4 महत्वपूर्ण विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया, जबकि विकास शर्मा ने 2 अहम विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की। वारियर्स ने यह मैच 2 रनों से जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

वारियर्स NGO खेलों को बढ़ावा देकर युवाओं में फिटनेस की आदत विकसित करने और उन्हें नशे व असामाजिक गतिविधियों से दूर रखने के लिए लगातार काम कर रहा है। मुख्य अतिथि गुरप्रीत सिंह बजवा की उपस्थिति ने इस प्रयास को और प्रेरित किया। आज का मुकाबला इसी सोच और टीम वर्क का मजबूत उदाहरण रहा।

About The Author

You may have missed