October 21, 2026

मुख्यमंत्री द्वारा श्री चमकौर साहिब और मोरिंडा के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं का ऐलान

मुख्यमंत्री द्वारा श्री चमकौर साहिब और मोरिंडा के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं का ऐलान

मोरिंडा, 15 अक्टूबर 2021 :  पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज श्री चमकौर साहिब और मोरिंडा के समग्र विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री द्वारा श्री चमकौर साहिब और मोरिंडा के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं का ऐलान

दशहरे के शुभ अवसर पर लोगों के जनसभा को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों को बधाई दी और कहा कि चमकौर साहिब में कम्युनिटी हैल्थ सैंटर को 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के तौर पर अपग्रेड किया जाएगा और मोरिंडा में जल्द ही एक ट्रॉमा सैंटर भी बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री द्वारा श्री चमकौर साहिब और मोरिंडा के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं का ऐलान

उन्होंने पशुधन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित बनाने के लिए राज्य भर में ग्रामीण क्षेत्रों की पशु-पालन डिस्पैंसरियों को अपग्रेड करने का भी ऐलान किया, जिससे किसानों की आमदनी में वृद्धि की जा सके। चन्नी ने मोरिंडा कस्बे के लिए 42 करोड़ रुपए की लागत से एक सीवरेज प्रोजैक्ट और 28 करोड़ रूपए की लागत से नहर आधारित जल आपूर्ति योजना का भी ऐलान किया, जिसको पहले से ही मंज़ूरी दे दी गई है।

मुख्यमंत्री द्वारा श्री चमकौर साहिब और मोरिंडा के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं का ऐलान

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बेला-पनियाली सडक़ को राष्ट्रीय राजमार्ग 344-ए के साथ जोडऩे के लिए क्षेत्र में सतलुज नदी पर 114 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण पहले ही शुरू कर दिया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दशहरे के समारोह के मौके पर रावण के पुतले को आग लगाई।

मुख्यमंत्री द्वारा श्री चमकौर साहिब और मोरिंडा के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं का ऐलान

चन्नी ने आगे कहा कि दशहरा हमें बुराई पर अच्छाई की जीत के सार्वभौमिक सत्य की याद दिलाता है और यह त्योहार सांप्रदायिक बाधाओं को पार करते हुए लोगों को आपसी भाईचारे, सद्भावना और मैत्री बंधन को मज़बूत करने का अवसर प्रदान करता है। त्योहार की गौरवशाली विरासत का जि़क्र करते हुए उन्होंने कहा कि विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत की अटलता में हमारे विश्वास को मज़बूत करती है, जिससे लोगों में सद्भावना, भाईचारे और शान्ति की भावना मज़बूत होती है।

मुख्यमंत्री ने लोगों को जाति, रंग और नस्ल के भेदभाव से ऊपर उठकर धार्मिक उत्साह से इस शुभ अवसर को मनाने की अपील भी की।

About The Author

You may have missed