October 21, 2026

कुलतार सिंह संधवां द्वारा विरोधी पक्ष के नेता को सत्र के दौरान सभी को उपयुक्त समय देने का भरोसा

कुलतार सिंह संधवां द्वारा विरोधी पक्ष के नेता को सत्र के दौरान सभी को उपयुक्त समय देने का भरोसा

–    विरोधी पक्ष के नेता की तरफ से पंजाब विधान सभा के स्पीकर के साथ मुलाकात

चंडीगढ़, 22  अप्रैल   2022  :   पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज यहाँ पंजाब विधान सभा में अपने चेंबर में विरोधी पक्ष के नेता (एल.ओ.पी.) और कांग्रेसी विधायक स. प्रताप सिंह बाजवा के साथ मुलाकात की और उनको भरोसा दिया कि सत्ता पक्ष के साथ-साथ विरोधी पक्ष के सदस्यों को भी जन हित सम्बन्धी मुद्दों को उठाने के लिए निष्पक्ष और उचित मौके प्रदान किये जाएंगे।

कुलतार सिंह संधवां द्वारा विरोधी पक्ष के नेता को सत्र के दौरान सभी को उपयुक्त समय देने का भरोसा
इस मीटिंग के दौरान स्पीकर ने कहा कि लोकतंत्र में विरोधी पक्ष की भूमिका बेहद अहम होती है। उन्होंने उम्मीद अभिव्यक्त की कि विरोधी पक्ष के नेता और उनकी पार्टी बड़े सार्वजनिक हितों में जनता से सम्बन्धित मुद्दों पर रचनात्मक बहस करवाने और सत्र को सफलतापूर्वक चलाने में समर्थन देगी।
इस पर विरोधी पक्ष के नेता ने स्पीकर स. संधवां को भरोसा दिया कि वह सदन को सुचारू ढंग से चलाने के लिए पूर्ण सहयोग देंगे। इस मौके पर डिप्टी सी.एल.पी. डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और पंजाब विधान सभा के सचिव श्री सुरिन्दरपाल सिंह भी उपस्थित थे।

About The Author

You may have missed