October 21, 2026

तहसील स्तरीय लेख मुकाबले सफलता पूर्वक संपन्न

तहसील स्तरीय लेख मुकाबले सफलता पूर्वक संपन्न
पठानकोट, 3अगस्त 2021 :  पंजाब सरकार की तरफ से आजादी के 75 वर्षों को समर्पित समागमों की लड़ी में स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षा मंत्री श्री विजै इंद्र सिंगला के नेतृत्व में करवाए जा रहे आनलाइन शैक्षणिक मुकाबलों की लड़ी के तहसील स्तरीय लेख मुकाबले सफलता पूर्वक संपन्न हो गए हैं। विभाग की तरफ से तहसील स्तर के नतीजों की घोषणा कर दी गई हैं। सचिव स्कूल शिक्षा श्री कृष्ण कुमार की देख -रेख में चल रहे लेख मुकाबलों में जिला पठानकोट के सरकारी स्कूलों के सेकंडरी, मिडल और प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
जिला शिक्षा अफसर (सै.शि) जसवंत सिंह, उप जिला शिक्षा अफसर(सै.सि) राजेश्वर सलारीया, जिला शिक्षा अफसर (ऐली.) बलदेव राज और उप जिला शिक्षा अफसर (ऐली.) रमेश लाल ठाकुर ने तहसील स्तरीय प्रत्योगिता के विजेताओं और उन के अध्यापकों को मुबारकबाद दी।
तहसील स्तरीय लेख मुकाबले सफलता पूर्वक संपन्न
नतीजों के बारे जानकारी देते शैक्षणिक मुकाबलों के सेकंडरी विंग के नोडल अफसर कौशल कुमार और प्राइमरी विंग के नोडल अफसर कुलदीप सिंह ने बताया कि प्राइमरी वर्ग के तहसील स्तरीय मुकाबलों में पठानकोट तहसील में रिया स.प्र.स. सैली कुल्लीयां ने पहला स्थान हासिल किया और लक्षिता शर्मा स.प्र.स. वडाला ने दूसरा स्थान हासिल किया।
मिडल वर्ग में पठानकोट तहसील में डिम्पल कुमारी स.म.स सिम्बली गुजरा ने पहला स्थान और खुशी मैहरा स.स.स.स (क) पठानकोट ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह धार कलां तहसील में पलक स.स.स.स. दुनेरा ने पहला स्थान और दीपाली स.ह.स. दुखनियाली ने दूसरा स्थान हासिल किया।
सीनियर सेकंडरी वर्ग में पठानकोट तहसील में हेम लता स.स.स.स. नरोट मैहरा ने पहला स्थान और मुस्कान स.स.स.स मलकपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह धारकलां तहसील में स्माइल ठाकुर स.ह.स. दुखनियाली ने पहला स्थान और सोहानी स.स.स.स. बधानी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
इस मौके जिला कोआरडीनेटर पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब वनीत महाजन, सहायक जिला कोआरडीनेटर स्मार्ट स्कूल संजीव मनी, डीएसएम बलविन्दर सैनी, जिला कोआरडीनेटर मीडिया सेल बलकार अत्तरी आदि उपस्थित थे।

About The Author

You may have missed