October 21, 2026

हर की पैड़ी पर पी रहे थे हुक्का, पुलिस ने किया छह पर्यटकों को गिरफ्तार

हर की पैड़ी पर पी रहे थे हुक्का, पुलिस ने किया छह पर्यटकों को गिरफ्तार
  • बात सात जुलाई की है हर की पैड़ी पर हुक्का पीने की घटना

  • हुक्का पीते देख स्थानीय लोगों ने इन पर्यटकों की पिटाई की

  • पुलिस का कहना है कि वह इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं करेगी

हरिद्वार,07 जुलाई 2021: कोरोना संकट की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने पर देश भर में लोगों की लापरवाही नजर आ रही है। कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के लिए सरकार ने लोगों से कोविड-19 उचित व्यवहार और सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करने की अपील की है लेकिन हिल स्टेशनों एवं अन्य जगहों से जो तस्वीरें पिछले कुछ दिनों में सामने आई हैं, वे परेशान करने वाली हैं। इस बीच, हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी पर पर्यटकों द्वारा हुक्का पीने की घटना सामने आई है। इस मामले में हरिद्वार पुलिस ने छह पर्यटकों को गिरफ्तार किया है। इन पर्यटकों के खिलाफ पुलिस ने केस भी दर्ज किया है।

हर की पैड़ी पर पी रहे थे हुक्का, पुलिस ने किया छह पर्यटकों को गिरफ्तार

हरिद्वार की एसपी सिटी ने बताया कि 7 जुलाई को कुछ लोग हर की पौड़ी पर बैठकर हुक्का पी रहे थे। इस मामले में छह पर्यटकों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज किया है और वह इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम यह संदेश देना चाहते हैं कि हर की पौड़ी पर इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। बताया गया कि ये पर्यटक हरियाणा के हैं।

कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि पुलिस को सौंपने से पहले स्थानीय लोगों ने हुक्का पी रहे पर्यटकों की पिटाई की। हरिद्वार सिटी पुलिस स्टेशन के एसएचओ राजेश शाह ने टीओआई से कहा, ‘हमने आईपीसी की धाराओं के तहत इन बिगड़ैल पर्यटकों को गिरफ्तार किया है।’

हर की पैड़ी पर पी रहे थे हुक्का, पुलिस ने किया छह पर्यटकों को गिरफ्तार

बता दें कि दो दिन पहले दिल्ली से आए दो पर्यटक हर की पौड़ी पर जन्मदिन की पार्टी के दौरान जमकर हंगामा किया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने और गर्मी एवं उमस से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोग छुट्टियां मनाने के लिए पहाड़ों की तरफ गए हैं। शिमला, मसूरी से लेकर हरिद्वार तक पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

यात्रा प्रतिबंधों में ढिलाई मिलने के बाद शिमला में पर्यटकों की बाढ़ आ गई है। यहां पर्यटकों ने इस्तेमाल की हुई अपनी चीजें सड़कों पर फेंकी जिस पर स्थानीय प्रशासन ने चिंता जाहिर की। यही नहीं, मसूरी के पास स्थित कैम्पटी फॉल पर बड़ी संख्या में पर्यटक सोशल डिस्टैंसिंग का उल्लंघन करते पाए गए।

[Do like our FACEBOOK page, share your views and opinions on TWITTER. 
You can also follow us on INSTAGRAM and do join our WHATSAPP group for latest updates.]

About The Author

You may have missed