October 29, 2026

जगजीत सिंह सरोआ ने एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन का कार्यभार संभाला 

जगजीत सिंह सरोआ ने एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन का कार्यभार संभाला 

–   कहा, नशे की सप्लाई लाइन को बंद करना और शहर को अपराध मुक्त रखना होगी प्राथमिकता 

जालंधर, 15  जुलाई   2022  :   2006 बैच के पीपीएस अधिकारी जगजीत सिंह सरोआ ने आज पुलिस कमिश्नरेट परिसर में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) इन्वेस्टिगेशन जालंधर के रूप में कार्यभार संभाला लिया है ।

प्रख्यात पहलवान के तौर पर मशहूर सरोया ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि वह जालंधर को अपराध मुक्त शहर बनाने को प्राथमिकता देंगे और शहर में हो रहे अपराधों का पता लगाने और उन्हें रोकने के लिए सख्त कदम उठाएंगे।  उन्होंने आगे कहा कि पुलिस आयुक्त श्री गुरशरण सिंह संधू के नेतृत्व में उनकी मुख्य प्राथमिकता नशों की सप्लाई लाइन को खत्म करना और शरारती तत्वों पर नकेल कसना होगी।

अपनी प्राथमिकताओं को सूचीबद्ध करते हुए, एडीसीपी  ने कहा कि अपराधियों के वर्गीकरण और उनकी प्रभावी निगरानी पर पूरा ध्यान दिया जाएगा।  इसी तरह उन्होंने कहा कि नशा के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा और शहर से इस बुराई को पूरी तरह खत्म करने पर जोर दिया जाएगा।

About The Author