October 21, 2026

नागरिक केंद्रित सेवाएं उपलब्ध करवाने में जालंधर राज्य भर में अग्रणी: घनश्याम थोरी

नागरिक केंद्रित सेवाएं उपलब्ध करवाने में जालंधर राज्य भर में अग्रणी: घनश्याम थोरी

जालंधर, 15 जून

      ज़िला जालंधर ने 0.01 प्रतिशत पैंडैंसी को सुनिश्चित बनाते हुए नागरिक केंद्रित सेवाएं उपलब्ध करवाने में राज्य भर में पहला स्थान प्राप्त किया है, जो कि नागरिकों को सेवा केन्द्रों के द्वारा बिना किसी परेशानी के सुविधाजनक ढंग के साथ नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए ज़िला प्रशासन की वचनबद्धता को दर्शाता है।

      ज़िला प्रशासन की पूरी टीम के प्रयत्नों की प्रशंसा करते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने कहा कि प्रशासन की तरफ से विशेषकर कोविड -19 महामारी कारण पैदा हुए स्वास्थ्य संकट में नागरिकों द्वारा सेवा केन्द्रों में दायर की गई,आवेदनों को समय पर निपटाने के लक्ष्य को प्राप्त किया गया है।

      डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 15 जून, 2021 को प्रशासन को सभी 33 सेवा केन्द्रों में लगभग 330 सेवाओं के लिए 280569 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनका आधिकारियों की तरफ से समय पर निपटारा किया गया। इन आवेदकों में से सिर्फ़ 0.01 प्रतिशत भाव 33 ही निपटारे के लिए पैंडिंग हैं।

      श्री थोरी ने कहा कि कोविड -19 कारण सभी सेवा केन्द्रों में स्टाफ और आवेदकों सहित सभी की सुरक्षा के लिए ज़रुरी उपाय अपनाए गए है और प्रशासन की तरफ से इन सेवाओं के निपटारे को अलग ढंग के साथ यकीनी बनाने के लिए प्री -बुकिंग स्लाट की सुविधा भी दी जा रही है।

      डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पैंडैंसी की नियमत निगरानी के द्वारा ज़ीरो पैंडैंसी के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रशासन की तरफ से व्यवहारिक व्यवस्था को विकसित किया गया है।

About The Author

You may have missed