October 21, 2026

पंजाबी गायक लैंहबर हुसैनपुरी के खिलाफ फिर हुई प्रैस कांफ्रेंस

पंजाबी गायक लैंहबर हुसैनपुरी के खिलाफ फिर हुई प्रैस कांफ्रेंस

जालंधर, 22 जून 2021 :

पंजाबी गायक लेंबर हुसैनपुरी का विवाद एक बार फिर सामने आया है। लेंबर हुसैनपुरी की शादी रजनी ने पति बनी अरोड़ा के साथ मिलकर लेंबर के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। प्रैस वार्ता दौरान रजनी ने कहा कि लंबर और उनकी बहन के राजीनामे के बाद से ही गायक उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा है। रजनी ने कहा कि लैंबर से उन्हें जान का खतरा है ।वह उसे और उसके परिवार को भी बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।

रजनी ने कहा कि उनके पास लैंबर कि कई ऐसी वीडियो हैं जिसमें वह अपनी पत्नी को मारता नजर आ रहा है। वे उन्हें उन वीडियो को डिलीट करने के लिए दबाव बना रहा है, जिसके चलते उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा है। रजनी ने कहा कि वह इस बार पुलिस को शिकायत देने जा रही है और उसने इंसाफ की मांग की है।

फिलहाल इस मामले में अभी लेंबर हुसैनपुरी का कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दे कि कुछ दिन पहले लेंबर हुसैनपुरी का पत्नी के साथ झगड़ा हो गया था और उस मामले में काफी तूल पकड़ा था। महिला कमिशन की चेयर पर्सन मनीषा गुलाटी ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया था। लैंबर का आरोप था कि उनका घर उसकी साली रजनी ने ही खराब किया हुआ है।

About The Author

You may have missed