October 22, 2026

परिवहन मंत्री द्वारा लुधियाना के बस अड्डे का औचक निरीक्षण

परिवहन मंत्री द्वारा लुधियाना के बस अड्डे का औचक निरीक्षण

–   कहा, विभाग में जल्दी बसों की नई फ्लीट होगी शामिल

–   अधिकारियों को टैक्स भरे बिना चल रही बसों को ज़ब्त करने और चालान काटने के आदेश

–   कैबिनेट मंत्री ने बसों में सवार यात्रियों के साथ की बातचीत, बस सेवाओं में सुधार के लिए सुझाव माँगे

चंडीगढ़/लुधियाना,  19  जनवरी   2023  :   पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज लुधियाना के अमर शहीद सुखदेव अंतरराज्यीय बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को आदेश दिया कि टैक्स भरे बिना चल रही सभी बसें ज़ब्त की जाएँ और इनके चालान काटे जाएँ।

परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री ने बस अड्डे के नज़दीक खड़ीं टूरिस्ट बसों के दस्तावेज़ों की जाँच की और इनमें से ज़्यादातर बसें टैक्स, पर्मिट, टूर प्रोग्राम, यात्रियों की सूची और अन्य दस्तावेज़ के बिना पाई गईं।

परिवहन मंत्री द्वारा लुधियाना के बस अड्डे का औचक निरीक्षण परिवहन मंत्री द्वारा लुधियाना के बस अड्डे का औचक निरीक्षण परिवहन मंत्री द्वारा लुधियाना के बस अड्डे का औचक निरीक्षण परिवहन मंत्री द्वारा लुधियाना के बस अड्डे का औचक निरीक्षण

उन्होंने पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को ज़रुरी दस्तावेज़ों के बिना पाई गईं बसों के चालान काटने और इनको ज़ब्त करने के लिए कहा।

विभाग में पारदर्शिता और कार्यकुशलता सुनिश्चित बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करते हुए श्री भुल्लर ने कहा कि जो बस ऑपरेटर टैक्स नहीं भर रहे, उनको बख़्शा नहीं जाएगा और सभी डिफॉल्टरों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

परिवहन मंत्री द्वारा लुधियाना के बस अड्डे का औचक निरीक्षण परिवहन मंत्री द्वारा लुधियाना के बस अड्डे का औचक निरीक्षण परिवहन मंत्री द्वारा लुधियाना के बस अड्डे का औचक निरीक्षण परिवहन मंत्री द्वारा लुधियाना के बस अड्डे का औचक निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार लोगों को सभी सेवाएं सुचारू तरीके से मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को बिना किसी दिक्कत के बस सेवाएँ मिलने को सुनिश्चित बनाने के लिए नई वॉल्वो बसें शामिल करने का फ़ैसला लिया है।

परिवहन मंत्री द्वारा लुधियाना के बस अड्डे का औचक निरीक्षण परिवहन मंत्री द्वारा लुधियाना के बस अड्डे का औचक निरीक्षण

इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने बसों में सवार यात्रियों के साथ बातचीत की और बस सेवाओं में सुधार संबंधी यात्रियों के सुझाव लिए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि यहाँ से निकलने वाली हरेक बस का इस बस अड्डे में रुकना सुनिश्चित बनाया जाए।

परिवहन मंत्री द्वारा लुधियाना के बस अड्डे का औचक निरीक्षण परिवहन मंत्री द्वारा लुधियाना के बस अड्डे का औचक निरीक्षण परिवहन मंत्री द्वारा लुधियाना के बस अड्डे का औचक निरीक्षण परिवहन मंत्री द्वारा लुधियाना के बस अड्डे का औचक निरीक्षण

इस सम्बन्धी किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लोगों को परेशान करने वालों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद स. लालजीत सिंह भुल्लर ने रोडवेज़ और पी.आर.टी.सी. वर्कशॉप्स के कार्यालयों में रिकॉर्ड की जाँच भी की।

About The Author

You may have missed