October 22, 2026

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा आर.टी.ए. दफ्तर पटियाला की औचक चैकिंग

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा आर.टी.ए. दफ्तर पटियाला की औचक चैकिंग

–    ड्राइविंग ट्रैक और पी.आर.टी.सी. दफ्तर की भी की चैकिंग, कामकाज का लिया जायज़ा

–   कहा, लोगों को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं समय पर मुहैया करवाई जाएँ

चंडीगढ़/ पटियाला,  18  जनवरी   2023  :   पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज बाद दोपहर ज़िला प्रशासनिक कंपलैक्स के ब्लाक-डी स्थित सचिव, रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी पटियाला के दफ़्तर की अचानक चैकिंग की। परिवहन मंत्री ने नाभा रोड स्थित ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक टैस्ट और पी.आर.टी.सी. मुख्यालय का भी जायज़ा लिया।

इस दौरान लालजीत सिंह भुल्लर ने आर.टी.ए. दफ्तर में अपने कामकाज के लिए पहुँचे लोगों के साथ बातचीत की और दफ़्तर में किसी किस्म की शिकायत आदि के बारे लोगों से फीडबैक हासिल किया। कैबिनेट मंत्री ने दफ़्तरी अमले से उनके कामकाज के बारे बारीकी से पूछताछ की और हिदायत की कि लोगों के काम पहल के आधार पर किये जाएँ ताकि लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा आर.टी.ए. दफ्तर पटियाला की औचक चैकिंग परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा आर.टी.ए. दफ्तर पटियाला की औचक चैकिंग

परिवहन मंत्री ने ड्राइविंग ट्रैक और आर.टी.ए. दफ्तर में मुलाजिमों को मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लोगों को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करने के सख़्त संदेश से अवगत करवाते हुये आदेश दिए कि कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी और लोगों को तंग-परेशान करने वालों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जायेगी।

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा आर.टी.ए. दफ्तर पटियाला की औचक चैकिंग परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा आर.टी.ए. दफ्तर पटियाला की औचक चैकिंग

लालजीत सिंह भुल्लर ने आर.टी.ए. और ड्राइविंग ट्रैक के दफ़्तरी अमले से उनके द्वारा किये जाते काम, जैसे नयी आर.सीज़, ट्रकों के पर्मिट, रिन्यूल और ड्राइविंग लायसेंस आदि के कामों के बारे जानकारी हासिल की। सहायक आर.टी.ए. शाम लाल और अन्य कर्मचारियों को हिदायत देते हुये उन्होंने कहा कि वह समय के साथ-साथ अपने आप को अपडेट रखें।

इसके बाद परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने यहां पी.आर.टी.सी. के मुख्यालय का निरीक्षण किया और ड्राइवर-कंडक्टर ट्रेनिंग स्कूल, टायर प्लांट और बस बॉडी फेब्रिकेशन सैल का विशेष के तौर पर जायज़ा लिया।

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा आर.टी.ए. दफ्तर पटियाला की औचक चैकिंग परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा आर.टी.ए. दफ्तर पटियाला की औचक चैकिंग

परिवहन मंत्री ने पी.आर.टी.सी. के जनरल मैनेजर प्रवीन कुमार और मनिन्दरपाल सिंह सिद्धू और कार्यकारी इंजीनियर जतिन्दरपाल सिंह ग्रेवाल के साथ मीटिंग करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार द्वारा पी.आर.टी.सी. और पनबस को चोर बज़ारी बंद करके वित्तीय तौर पर मज़बूत किया जा रहा है, इसलिए सरकार की हिदायतों पर पी.आर.टी.सी. को बुलन्दियों पर ले जाने के लिए कोई कसर बाकी न छोड़ी जाये।

About The Author

You may have missed