October 20, 2026

मंडियों में धान की लिफ्टिंग के कार्य में तेजी लाएं अधिकारी  :   कुलदीप सिंह धालीवाल

0

– कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी स्पीकर सहित गढ़शंकर व सैलाखुर्द अनाज मंडी का किया औचक निरीक्षण

– कहा, मंडियों में किसानों का 12 घंटे से पहले अनाज उठाना व 24 घंटे के अंदर उनके खातों में बिकी हुई फसल के पैसे डालने के कार्य को यकीनी बना रही है पंजाब सरकार

होशियारपुर, 26 अक्टूबर  2022  :   कृषि, ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री पंजाब श्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान श्री जय कृष्ण रौढ़ी के साथ जिले की गढ़शंकर व सैला खुर्द अनाज मंडी का औचक दौरा कर धान की खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। यहां उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग व मार्किट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में लिफ्टिंग के कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने स्पष्ट हिदायत देते हुए कहा कि मंडियों में किसानों, आढ़तियों व माल ढोने वालों को किसी तरह की परेशानी न आने दी जाए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब श्री भगवंत मान के निर्देशों पर वे मंडियों में जाकर जहां धान की खरीद प्रक्रिया का जायजा ले रहे हैं वहीं किसानों, आढ़तियों व माल ढोने वालों की समस्याओं को सुन कर उनकी समस्याओं का तुरंत निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्य मंत्री के आदेशानुसार मंडियों में किसानों का 12 घंटे से पहले अनाज उठाना व 24 घंटे के अंदर उनके खातों में बिकी हुई फसल का पैसा डालना यकीनी बनाया जाए। इस दौरान उन्होंने मंडी में किसानों व आढ़तियों से बातचीत कर भरोसा दिलाया कि उन्हें मंडी में कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।

श्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने किसानों से बातचीत करते हुए खरीद प्रबंधों, प्रक्रिया व सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि पंजाब सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना मंडियों से बिना किसी देरी व परेशानी के उठाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि मंगलवाल सायं तक जिले में 248839 मीट्रिक टन धान की आमद हो चुकी थी, जिसमें से 248620 मीट्रिक टन खरीद के साथ-साथ 174716, कुल खरीद का 83 प्रतिशत लिफ्ट किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 414.32 करोड़ रुपए की अदायगी किसानों को की गई है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री श्री धालीवाल ने गढ़शंकर में डिप्टी कमिश्नर, एस.एस.पी व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed