October 22, 2026

मुख्यमंत्री द्वारा भारत के उप-राष्ट्रपति के साथ शिष्टाचार मिलनी

मुख्यमंत्री द्वारा भारत के उप-राष्ट्रपति के साथ शिष्टाचार मिलनी

नईं दिल्ली,  4  जनवरी  2023  :   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज यहाँ भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ उनकी सरकारी रिहायश पर शिष्टाचार के नाते मुलाकात की।

मुख्यमंत्री द्वारा भारत के उप-राष्ट्रपति के साथ शिष्टाचार मिलनी

उप-राष्ट्रपति को नये साल की बधाई देते हुए भगवंत मान ने कामना की कि नया साल उनके और परिवार के लिए खुशियाँ, शान्ति और ख़ुशहाली लेकर आए। मुख्यमंत्री ने श्री धनखड़ को जानकारी दी कि राज्य सरकार अपने महान आज़ादी संग्रामियों के सपनों को साकार करने के लिए अथक यत्न कर रही है जिससे विकास नीतियाँ और भलाई स्कीमों का लाभ जमीनी स्तर तक पहुँचाया जा सके।

मुख्यमंत्री द्वारा भारत के उप-राष्ट्रपति के साथ शिष्टाचार मिलनी

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सर्वपक्षीय विकास के साथ-साथ सांप्रदायिक सदभावना, अमन-शान्ति और भाईचारक सांझ की जड़ें और मज़बूत करने के लिए सौहार्द से आगे बढ़ रही है।

इस दौरान उप-राष्ट्रपति ने राज्य में शानदार जीत से चुने जाने के लिए भगवंत मान को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि राज्य सरकार अपने लोगों के जीवन को ख़ुशहाल बनाने के लिए और उत्साह के साथ काम करेगी।

About The Author

You may have missed