October 21, 2026

सचिवालय कल्चरल सोसायटी द्वारा ‘बोल पंजाब दे’ 23 फरवरी को

सचिवालय कल्चरल सोसायटी द्वारा ‘बोल पंजाब दे’ 23 फरवरी को

चंडीगढ़,  21  फरवरी   2023   :   पंजाब सिवल सचिवालय कल्चरल सोसायटी की तरफ से उत्तरी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सहयोग से 24वें सांस्कृतिक प्रोग्राम ‘‘बोल पंजाब दे’’ 23 फरवरी को पंजाब कला भवन सैक्टर 16 चंडीगढ़ में करवाया जा रहा है। इसमें मुख्य मेहमान कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ेमाजरा होंगे और अध्यक्षता डाक्टर अरमपाल सिंह की तरफ से की जायेगी।

सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुये बताया कि यह प्रोग्राम सचिवालय के दिवंगत पूर्व मुलाज़िम जगदीश जग्गी जोकि सांस्कृति क्षेत्र से जुड़े हुए थे, उनकी याद को समर्पित होगा। इस प्रोग्राम में सचिवालय के मुलाजिमों की तरफ से नाटक, गिद्दा, मालवे से संबंधित गिद्दा, भंड, गीत संगीत और अन्य अलग-अलग ढंगों के द्वारा अपने जौहर दिखाए जाएंगे। इस मौके पर दिवंगत लोक गायिका गुरमीत बावा की बेटी गलोरी बावा द्वारा सांस्कृतिक और लोक गीतों के द्वारा अपने फन का मुज़ाहरा किया जायेगा।

About The Author

You may have missed