October 22, 2026

समग्गल की जा रही 300 पेटियाँ आई. एम. एफ. एल शराब आबकारी विभाग फतेहगढ़ साहिब और आबकारी पुलिस द्वारा ज़ब्त

समग्गल की जा रही 300 पेटियाँ आई. एम. एफ. एल शराब आबकारी विभाग फतेहगढ़ साहिब और आबकारी पुलिस द्वारा ज़ब्त

–   तस्करी के द्वारा चंडीगढ़ से पंजाब लाई जा रही इस शराब की कीमत 7 लाख रुपए से अधिक

चंडीगढ़,  3  दिसंबर  2023   :   नये साल की शुरुआत में ही एक बड़ी कार्यवाही करते हुये आबकारी विभाग फतेहगढ़ साहिब और आबकारी पुलिस ने 7 लाख रुपए की अंदाज़न कीमत वाली भारत में बनी विदेशी शराब (आई. एम. एफ. एल) की 300 पेटियाँ ज़ब्त की, जो तस्करी के द्वारा चंडीगढ़ से पंजाब लाईं गई थीं।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये आबकारी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आबकारी पुलिस की तरफ से एक सूचना पर कार्यवाही करते हुये सोमवार देर शाम फतेहगढ़ साहिब जिले के माधोपुर के नज़दीक वाहनों की चैकिंग की जा रही थी तो इस दौरान एक कैंटर नंबर पी. बी. 03 बी. एच. 1683 को रोका गया। उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में से आई. एम. एफ. एल. की 300 पेटियाँ जिन पर ‘सिर्फ़ चंडीगढ़ में बिक्री के लिए’ लिखा हुआ था, बरामद की गई।

समग्गल की जा रही 300 पेटियाँ आई. एम. एफ. एल शराब आबकारी विभाग फतेहगढ़ साहिब और आबकारी पुलिस द्वारा ज़ब्त समग्गल की जा रही 300 पेटियाँ आई. एम. एफ. एल शराब आबकारी विभाग फतेहगढ़ साहिब और आबकारी पुलिस द्वारा ज़ब्त

इन पेटियों में से तीन अलग-अलग ब्रांडों की शराब, ’999’ ब्रांड की बोतल एम्पायर अलकोबरेव, प्लाट नं. 58 इंडस्टरियल एरिया चंडीगढ़ और ’नैना’ ब्रांड की बोतलें रॉक एंड स्टॉर्म बोटलिंग प्लांट, प्लाट नं. 214, इंडस्टरियल एरिया चंडीगढ़ बरामद की गई। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज करके एक व्यक्ति को मौके पर ही गिरफ़्तार कर लिया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि पंजाब के वित्त, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने विभाग को इस मामले की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए हैं जिससे शराब की तस्करी में शामिल लोगों के विरुद्ध सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जा सके। प्रवक्ता ने बताया कि वित्त मंत्री ने विभाग को ग़ैर-कानूनी शराब के कारोबार के विरुद्ध बर्दाश्त न करने की नीति की पालना करने के निर्देश दिए हैं।

About The Author

You may have missed