October 21, 2026

सब मिशन ग्रीन पंजाब के अंतर्गत कृषि विभाग की ओर से किसानों को वितरित किए गए 10 हजार पौधे : विनय कुमार

सब मिशन ग्रीन पंजाब के अंतर्गत कृषि विभाग की ओर से किसानों को वितरित किए गए 10 हजार पौधे : विनय कुमार

होशियारपुर, 24 अगस्त 2021 : पंजाब सरकार के  सब मिशन ग्रीन पंजाब के अंतर्गत कृषि भवन होशियारपुर में वन महोत्सव-2021 मनाया गया। इस दौरान मुख्य कृषि अधिकारी डा. विनय कुमार की ओर से आम का पौधा लगाया गया। उन्होंने पंजाब सरकार के ग्रीन पंजाब मिशन के अंतर्गत आज विभाग की ओर से जिले के अलग-अलग ब्लाकों में वन विभाग के सहयोग से करीब दस हजार पौधे किसानों को नि:शुल्क वितरित किए गए।

डा. विनय कुमार ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत आत्मा स्कीम के सहयोग से सोहंजना के करीब 2000 पौधे अलग-अलग सरकारी स्कूलों, पंचायतों व किसानों के खेतों में लगाए गए हैं। इस मौके पर विषय वस्तु माहिर डा. मंजीत सिंह,  डिप्टी प्रोजैक्ट डायरेक्टर (आत्मा) डा. रमन शर्मा, कृषि विकास अधिकारी जतिन, धर्मवीर, अकाउंटेंट सुरिंदर सिंह, कंप्यूटर प्रोग्रामर रविंदर कुमार, दिनेश, ए.टी.एम(आत्मा) जोरावर सिंह, भूपिंदर सिंह, राज कुमार, दीप राज, मनोज भी उपस्थित थे।

About The Author

You may have missed