October 21, 2026

भाजपा की बैठक का किसानो द्वारा विरोध, जालंधर के सर्किट हाउस के बाहर तनाव

जालंधर, 25 अगस्त 2021 : पंजाब में आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा पंजाब की स्थानीय सर्किट हाउस में की जा रही बैठक का किसान संगठनो ने भारी विरोध किया ।

जैसे ही पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सर्किट हाउस में बैठक शुरू की बड़ी गिनती में किसान स्थानीय स्काई लार्क चौक से होते हुए सर्किट हाउस की तरफ़ कूच करने लगे । यूँ तो पुलिस ने भारी सुरक्षा प्रबंध किए हुए थे लेकिन किसान सभी अवरोधों को पार करते हुए सर्किट हाउस की तरफ़ कूच करने लगे ।

About The Author

You may have missed