October 22, 2026

शहर में सोर्स सैगरीगेशन न करने वाले लोगों के खिलाफ नगर निगम हुई सख्त : कमिश्रर नगर निगम

शहर में सोर्स सैगरीगेशन न करने वाले लोगों के खिलाफ नगर निगम हुई सख्त : कमिश्रर नगर निगम

– कहा, नगर निगम ने पिछले सप्ताह खुले में कूड़ा फेंकने व कूड़े की सेगरीगेशन करने वाले 5 लोगों के किए चालान

होशियारपुर, 20 जुलाई 2024 : नगर निगम होशियारपुर के कमिश्रर डा. अमनदीप कौर ने बताया कि माननीय एन.जी.टी दिल्ली की ओर से जारी आदेशों का पालन करते हुए नगर निगम होशियारपुर ने शहर में सोर्स सैगरीगेशन न करने वाले व्यक्तियों के प्रति सख्त कार्रवाई शुरु कर दी है। उन्होंने कहा कि अपने घर का कूड़ा अलग-अलग (गीला व सूखा) न करने पर घरों व दुकानों के चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से इसके लिए फील्ड में काम करते सैनेटरी इंस्पेक्टरों, सैनेटरी सुपरवाइजरों व अस्थायी सुपरवाइजरों को यह चालान करने के अधिकार दिए गए हैं।

शहर में सोर्स सैगरीगेशन न करने वाले लोगों के खिलाफ नगर निगम हुई सख्त : कमिश्रर नगर निगम

इस लिए यदि कोई व्यक्ति अपने घर का कूड़ा अलग-अलग कर अपने सफाई सेवक को नहीं देता या खूले में कूड़ा फेंकता है तो उस पर एन.जी.टी दिल्ली की हिदायतों के मुताबिक बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी व जुर्माना किया जाएगा। इसी कड़ी में नगर निगम होशियारपुर की ओर से बीते सप्ताह कुल 5 चालान अलग-अलग स्थानों पर जारी किए गए व मौके पर ही कूड़े की सैगरीगेशन करवाई गई।

कमिश्रर नगर निगम ने बताया कि इस शहर की सफाई रखने के लिए हर एक शहरवासी का फर्ज बनता है कि वह अपने आस-पास की सफाई रखे और यदि कोई भी गंदगी फैलाने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ शिकायत नगर निगम होशियारपुर के व्हाट्सएप नंबर 94634-97791 पर फोटो खींच कर भेज सकता है। इससे शहर में गंदगी फैलानी वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि शिकायत करने वाले व्यक्ति की पहचान किसे से साझा नहीं की जाएगी।

About The Author

You may have missed