October 21, 2026

मुख्यमंत्री ने दीनानगर में 51.74 करोड़ रुपए की लागत वाले रेलवे ओवर ब्रिज का किया उद्घाटन, सरहदी शहर में ट्रैफिक होगा सुचारू

मुख्यमंत्री ने दीनानगर में 51.74 करोड़ रुपए की लागत वाले रेलवे ओवर ब्रिज का किया उद्घाटन, सरहदी शहर में ट्रैफिक होगा सुचारू

दीनानगर, 29 जुलाई 2024 :  ऐतिहासिक शहर दीनानगर में ट्रैफिक को उचित बनाने के लिए पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को दीनानगर रेलवे स्टेशन नज़दीक अमृतसर- पठानकोट रेलवे सैक्शन पर नया बनाया रेलवे ओवर ब्रिज लोगों को समर्पित किया।

यहाँ 51.74 करोड़ रुपए की लागत से बना यह रेलवे ओवर ब्रिज मुख्य मंत्री का शहर के लोगों के लिए बहुत बड़ा तोहफ़ा है। यह रेलवे ओवर ब्रिज गुरदासपुर ज़िले में दीनानगर रेलवे स्टेशन नज़दीक अमृतसर- पठानकोट रेलवे सैक्शन पर सी- 60 स्तर क्रासिंग की जगह बनाया गया है। इस काम में रेलवे वाले हिस्से और साथ जुड़ती सड़कों का काम शामिल है और इस पर पूरा पैसा पंजाब सरकार द्वारा खर्च किया गया है। यह 7.30 मीटर लंबा और 10.5 मीटर चौड़ा प्रोजैक्ट 2019 में शुरू हुआ था और समय पर पूरा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने दीनानगर में 51.74 करोड़ रुपए की लागत वाले रेलवे ओवर ब्रिज का किया उद्घाटन, सरहदी शहर में ट्रैफिक होगा सुचारू

इस रेलवे ओवर ब्रिज के दोनों तरफ़ 0. 75 मीटर चौड़ा फुट्टपाथ बनाया गया है और दोनों तरफ पर सर्विस रोड पर हाईवे लाईटों का भी प्रबंध किया गया है। ब्रिज के नीचे पेवर टाईलों के साथ उचित पार्किंग बनाई गई है। शहर निवासियों के लिए यह प्रोजैक्ट बहुत अहम है और यह ट्रैफिक को उचित बनाने में मददगार साबित होगा।

इस रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण के साथ अमृतसर- पठानकोट रेलवे लाईन पर सी- 60 स्तर क्रासिंग ख़त्म हो जाएगी। इससे सरहदी गाँवों से दीनानगर शहर आने वालों को निर्विघ्न ट्रैफिक की सुविधा मिलेगी। यह फ़ौज की गतिविधि के लिए भी रणनीतिक रूट बनेगा, जिससे देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता की रक्षा में सुविधा होगी।

About The Author

You may have missed