October 24, 2026

मुख्यमंत्री द्वारा येचुरी के निधन पर शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री द्वारा येचुरी के निधन पर शोक व्यक्त

चंडीगढ़, 12 सितंबर 2024 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर दुख व्यक्त किया, जिनका आज नई दिल्ली में निधन हो गया।

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें प्रमुख कम्युनिस्ट नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ है, जिन्होंने अपने अंतिम समय तक समाज के गरीब, कमजोर, और शोषित वर्गों की भलाई और प्रगति के लिए समर्पित भावना से काम किया।

भगवंत सिंह मान ने दुखी परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करे।

About The Author

You may have missed