October 21, 2026

पंजाब के पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ

पंजाब के पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ

चंडीगढ़, 23 सितंबर 2024 : पंजाब के पांच नए कैबिनेट मंत्रियों को आज राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

यहां राजभवन में साधारण शपथ ग्रहण समारोह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया।

आज शपथ लेने वाले नए मंत्रियों में हरदीप सिंह मुंडियां (विधायक साहनेवाल), बरिंदर कुमार गोयल (विधायक लहरा), तरुणप्रीत सिंह सौंद (विधायक खन्ना), डॉ. रवजोत सिंह (विधायक शामचौरासी) और महिंदर भगत (विधायक जालंधर पश्चिमी) शामिल हैं।

पंजाब के पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ पंजाब के पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ पंजाब के पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ पंजाब के पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ पंजाब के पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ

इस मौके पर उपस्थित प्रमुख हस्तियों में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, डॉ. बलजीत कौर, डॉ. बलबीर सिंह, लाल चंद कटारूचक, हरभजन सिंह ई.टी.ओ और कुलदीप सिंह धालीवाल शामिल थे।

इस मौके पर कई विधायक, पार्टी नेता, सिविल और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और नए मंत्रियों के पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed