October 24, 2026

मुख्यमंत्री द्वारा राजीव गांधी लॉ यूनिवर्सिटी के संघर्षशील छात्रों से बातचीत

मुख्यमंत्री द्वारा राजीव गांधी लॉ यूनिवर्सिटी के संघर्षशील छात्रों से बातचीत

– छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता दोहराई

चंडीगढ़, 27 सितंबर 2024 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पटियाला स्थित राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ (आर.जी.एन.यू.एल.) के संघर्ष कर रहे छात्रों से बातचीत की और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

छात्रों से फोन पर बात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर तरह से उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और किसी भी कारण से उन्हें परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति या अथॉरिटी की ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और छात्रों को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा।

संघर्ष कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई सभी घटनाओं पर करीब से नजर रख रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार छात्रों के हितों की सुरक्षा के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

About The Author

You may have missed