October 22, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित

होशियारपुर, 28 सितंबर 2024 : जिला योजना कमेटी होशियारपुर की चेयरपर्सन करमजीत कौर व पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम (बैकफिंको) के चेयरमैन संदीप सैनी ने आज शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह चौक, होशियारपुर में उनकी प्रतिमा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर सैकड़ों नागरिक, स्थानीय नेता और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ज़िला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर ने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह का बलिदान और देश के प्रति उनके समर्पण को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपनी जान की आहुति दी, और हमें उनके सिद्धांतों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भी भगत सिंह के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें।

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित

पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम (बैकफिंको) के चेयरमैन संदीप सैनी ने कहा कि भगत सिंह न केवल स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा थे, बल्कि वे समानता, न्याय और स्वतंत्रता के आदर्शों के भी प्रबल समर्थक थे। आज के समय में उनके विचार और सिद्धांत पहले से भी अधिक प्रासंगिक हैं, और हमें उन्हें अपने जीवन में उतारने की जरूरत है।

श्रद्धांजलि समारोह के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सभी ने शहीद भगत सिंह को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मनजोत कौर, जसवीर सिंह परमार, अजय वर्मा, जसपाल चेची, हैप्पी कलेर, हरमिंदर सिंह, खुशी राम, जय राम, करण बैंस, रचना, संविता लक्की सूद, प्रयाग राज, दविंदर कुमार, कुलदीप संघा, मोहन लाल , अमित नेगी, रंजीत सहोता, हरिंदर कुमार सैनी, पूरन सिंह भी मौजूद थे।

About The Author

You may have missed