October 21, 2026

गुरदास मान की मुसीबतें बड़ी, धार्मिक भावनाएँ आहत करने के लिए केस दर्ज

गुरदास मान की मुसीबतें बड़ी, धार्मिक भावनाएँ आहत करने के लिए केस दर्ज

नकोदर, 26 अगस्त 2021 : नकोदर के डेरे के साँई लाडी शाह को तीसरी पातशाही गुरु अमरदास जी का वंश बता कर पंजाब के प्रसिद्ध लोक गायक गुरदास मान बुरे फँस गए है और जालंधर देहात पुलिस ने नकोदर में उनके ख़िलाफ़ धार्मिक भावनाएँ आहत करने के लिए केस दर्ज कर लिया है ।

दरसल नकोदर के प्रसिद्ध डेरा बाबा मुराद शाह जी के सालाना मेले में 20 अगस्त को गुरदास मान ने हाजरी लगवाई थी। इस दौरान गुरदास मान ने डेरे के लाडी शाह को तीसरी पातशाही गुरु अमरदास जी का वंश बता दिया। इस से नाराज़ सिख संगठन गुरदास मान के ख़िलाफ़ केस दर्ज करने की माँग कर रहे थे । हालाँकि गुरदास मान ने सोशल मीडिया पे माफ़ी माँगते हुए कहा की किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाना उनका मक़सद नहीं था । उन्होंने साफ़ तौर पे कहाँ की गुरु साहिबान की तुलना कभी भी किसी से नहीं की जा सकती ।

About The Author

You may have missed