October 21, 2026

स्वस्थ मिशन पंजाब को सफलता से लागू करें अधिकारी : उपकार सिंह

स्वस्थ मिशन पंजाब को सफलता से लागू करें अधिकारी : उपकार सिंह

मानसा , 26 अगस्त 2021 : जिला प्रशासन लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और यदि कोई विक्रेता नियमों का उल्लंघन कर लोगों के स्वास्थ्य का नुकसान करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह निर्देश एडिशनल डिप्टी कमिश्नर उपकार सिंह ने तंदरुस्त पंजाब मिशन की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उपकार सिंह ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की और स्वास्थ्य विभाग की टीमों को समय-समय पर होटल, ढाबों, रेहड़ियों, दुकानों आदि में लोगों को परोसे जाने वाले भोजन और अन्य खाद्य सामग्री का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री की सैंपलिंग की जाये व सैंपलिंग फेल होने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए. उपकार सिंह ने कहा कि नागरिकों के स्वस्थ जीवन को सुनिश्चित करने के लिए यह मिशन एक महत्वपूर्ण मिशन है जिसे पूरी ईमानदारी व्  मेहनत से लागू किया जाना चाहिए।

एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ने यह भी कहा कि त्योहारों के मौसम में मिलावटखोरी में और अधिक वृद्धि हो जाने की संभावना रहती है और यदि अब विभागीय स्तर पर कड़ी सतर्कता बरती जाती है, तो बुरे तत्वों पर अंकुश लगाया जा सकता है। एडीसी ने मिशन  के तहत जिला कृषि अधिकारी को किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए सार्थक कदम उठाने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि आग से निकलने वाला धुआं मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है, इसलिए किसानों को सब्सिडी वाली कृषि मशीनरी का उपयोग करने के लिए निरंतर प्रेरित किया जाना चाहिए और प्रगतिशील किसानों को लगातार प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. उन्होंने बागवानी विभाग, वन विभाग, युवा सेवा, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, खेल विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी दिशा-निर्देश  जारी किए।

About The Author

You may have missed