October 24, 2026

मुख्यमंत्री द्वारा लोगों को दशहरे और दुर्गा पूजा की बधाई

मुख्यमंत्री द्वारा लोगों को दशहरे और दुर्गा पूजा की बधाई

चंडीगढ़, 10 अक्तूबर 2024 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज समूह देश निवासियों ख़ास तौर पर देश-विदेश में बसते पंजाबियों को दशहरे और दुर्गा पूजा के त्योहार के पवित्र मौके की बधाई दी है।

एक संदेश के द्वारा मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दोनों त्योहार जो बुराई पर नेकी की जीत के प्रतीक हैं, हमें हमारी अमीर सांस्कृतिक विरासत की याद दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी धर्मों से ऊपर उठ कर लोगों को भाईचारक सांझ, एकता और आपसी प्यार की जड़ों को और मज़बूत करने का मौका प्रदान करते हैं। यह त्योहार हमें समानता और ख़ुशहाली वाला समाज सृजित करने में आदर्शमयी और नेकी वाला जीवन व्यतीत करने का मार्ग दिखाते हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे इन त्योहारों को सांझा तौर पर मना कर भाईचारे, एकता और अमन-शान्ति को प्रफुल्लित करने के लिए समर्पित हों।

About The Author

You may have missed