October 21, 2026

जालंधर और आस -पास के विद्यार्थियों को सस्ती और मानक शिक्षा उपलब्ध करवाएगा बाबा साहब भीम राव अम्बेदकर सरकारी को-एजुकेशन कालेज

जालंधर और आस -पास के विद्यार्थियों को सस्ती और मानक शिक्षा उपलब्ध करवाएगा बाबा साहब भीम राव अम्बेदकर सरकारी को-एजुकेशन कालेज

जालंधर, 26 अगस्त 2021 : जालंधर और आस -पास के विद्यार्थियों को सस्ती और मानक शिक्षा उपलब्ध करवाने के उदेश्य से पंजाब सरकार की तरफ से नए बनाए गए बाबा साहब भीम राव अम्बेदकर सरकारी को -एजुकेशन कालेज बूटा मंडी, जालंधर में सैशन 2021 -22 के लिए दाख़िले शुरू हो गए है।

जालंधर और आस -पास के विद्यार्थियों को सस्ती और मानक शिक्षा उपलब्ध करवाएगा बाबा साहब भीम राव अम्बेदकर सरकारी को-एजुकेशन कालेज

इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए कालेज के प्रिंसीपल सरबजीत सिंह ने बताया कि इस कालेज की जालंधर और नजदीक के विद्यार्थियों की बहुत बड़ी ज़रूरत थी, जिनको अब पढ़ाई के लिए अपने इलाके से बाहर नहीं जाना पड़ेगा और प्राईवेट कालेजों में महँगी फ़ीस भी नहीं देनी पड़ेगी, बल्कि अब विद्यार्थी अपने इलाको में रह कर पढ़ाई कर सकेंगे।

जालंधर और आस -पास के विद्यार्थियों को सस्ती और मानक शिक्षा उपलब्ध करवाएगा बाबा साहब भीम राव अम्बेदकर सरकारी को-एजुकेशन कालेज

प्रिंसीपल. सिंह ने बताया कि कालेज में बी.ए., बी.काम, बी.सी.ए.,बी.बी.ए. और पी.जी.डी.ए. के लिए दाख़िले शुरू हो गए है, जिन में बिना लेट फीस से 31 अगस्त तक दाख़िला लिया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि ऐस.सी. श्रेणी के साथ सम्बन्धित परिवार, जिनकी सालाना आमदन 2.50 लाख से कम है, के बच्चों को कालेज में मुफ़्त शिक्षा प्रदान की जायेगी।

उन्होनें विद्यार्थियों को निर्धारित समय में अपना दाख़िला करवाने की अपील की, जिससे वह लेट फीस से बच सकें और उनका सिलेबस भी निर्धारित समय में पूरा करवाया जा सके।

About The Author

You may have missed