October 21, 2026

डॉ. जगदीप सिंह को पंजाबी यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर नियुक्त किया गया; मुख्यमंत्री मान की ओर से स्वागत

डॉ. जगदीप सिंह को पंजाबी यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर नियुक्त किया गया; मुख्यमंत्री मान की ओर से स्वागत

– मुख्यमंत्री मान ने डॉ. जगदीप सिंह को मालवा की प्रतिष्ठित संस्था का नेतृत्व करने के लिए दी शुभकामनाएं

– डॉ. जगदीप सिंह के नेतृत्व में पंजाबी यूनिवर्सिटी सफलता की नई कहानियां लिखेगी: मुख्यमंत्री मान

(Rajinder Kumar) चंडीगढ़, 19 मई 2025:  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाबी यूनिवर्सिटी के नव-नियुक्त वाइस चांसलर डॉ. जगदीप सिंह को बधाई दी।

एक संदेश में मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. जगदीप सिंह के योग्य, निर्णायक और दूरदर्शी नेतृत्व में यूनिवर्सिटी शैक्षणिक क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाबी यूनिवर्सिटी सामान्य रूप से पंजाब और विशेष रूप से मालवा क्षेत्र का गौरव है। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. जगदीप सिंह संस्था की पुरानी शान बहाल करेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नए वाइस चांसलर की नियुक्ति यूनिवर्सिटी के लिए अभूतपूर्व विकास के नए युग की शुरुआत है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार राज्य सरकार के ध्यान के मुख्य केंद्र हैं और शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है कि इस सार्वजनिक महत्व के क्षेत्र को वह ध्यान मिले, जिसका वह हकदार है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस नेक कार्य का उद्देश्य पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाना और लोगों की खुशहाली सुनिश्चित करना है और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

About The Author

You may have missed