October 20, 2026

व्यपारियों की मुश्किलों का मौके पर ही हल के लिए पंजाब ट्रेडजऱ् बोर्ड द्वारा डिवीजऩ के अनुसार बैठकें करने का फैसला

व्यपारियों की मुश्किलों का मौके पर ही हल के लिए पंजाब ट्रेडजऱ् बोर्ड द्वारा डिवीजऩ के अनुसार बैठकें करने का फैसला

चंडीगढ़, 13 सितम्बर 2021 : राज्य में व्यापारियों की मुश्किलें उनकी अपनी जगहों पर ही सुनने और इसके मौके पर ही हल के लिए पंजाब ट्रेडजऱ् बोर्ड द्वारा डिवीजऩ के अनुसार बैठकें की जाएंगी। यह फ़ैसला चेयरमैन पुनीत सैनी पिंटा द्वारा बोर्ड की बुलाई गई बैठक में लिया गया।

आज यहाँ पंजाब भवन में हुई पंजाब ट्रेडजऱ् बोर्ड की अध्यक्षता करने के उपरांत पुनीत सैनी पिंटा ने कहा कि व्यापारियों द्वारा दी गई फीडबैक पर विचार करते हुए आज बैठक में फ़ैसला लिया गया कि व्यापारियों की मुश्किलों के मौके पर ही हल के लिए भविष्य में डिवीजऩ के अनुसार बैठकें की जाएंगी।

व्यपारियों की मुश्किलों का मौके पर ही हल के लिए पंजाब ट्रेडजऱ् बोर्ड द्वारा डिवीजऩ के अनुसार बैठकें करने का फैसला

चेयरमैन श्री पिंटा ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह जिनके पास कर और आबकारी विभाग भी है, द्वारा व्यापारियों के लिए एकमुश्त निपटारा (ओ.टी.एस.) स्कीम लाई गई थी, जिसका 29500 व्यापारियों ने लाभ लिया। समूह व्यापारियों द्वारा मुख्यमंत्री का विशेष रूप से धन्यवाद किया गया है। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में व्यापारियों की मुश्किलों को हल करने सम्बन्धी और भी कई अहम फ़ैसले लिए गए।

आज की मीटिंग में बोर्ड के सीनियर वाइस चेयरमैन श्री भुपिन्दर सिंह बसंत, वाइस चेयरमैन श्री अमरजीत सिंह समेत सदस्यों श्री बलविन्दर नारंग, श्री जिम्मी शेखर कालिया, श्री रवि कुमार गुप्ता, श्री जतिन्दरपाल सिंह बेदी, श्री हरमेश कुमार के अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव कर श्री ए. वेनू प्रसाद, कर एवं आबकारी कमिश्नर श्री नीलकंठ एस. आवाड डिप्टी कर और आबकारी कमिश्नर मुख्य कार्यालय श्रीमती हरसिमरत कौर और आबकारी एवं कर इंस्पेक्टर कपूरथला श्री जतिन्दरपाल सिंह भी शामिल हुए।

About The Author

You may have missed