October 20, 2026

भूजल का स्तर ऊँचा उठाने सम्बन्धी पंजाब विधान सभा की विशेष कमेटी ने रिपोर्ट स्पीकर को सौंपी

भूजल का स्तर ऊँचा उठाने सम्बन्धी पंजाब विधान सभा की विशेष कमेटी ने रिपोर्ट स्पीकर को सौंपी

चंडीगढ़, 14 सितम्बर 2021 :  पंजाब में भूजल के गिरते स्तर को ऊँचा उठाने के मकसद से गठित की गई पंजाब विधान सभा की विशेष कमेटी द्वारा अपनी रिपोर्ट आज स्पीकर राणा के.पी. सिंह को सौंप दी गई है।

विधान सभा के एक प्रवक्ता ने बताया कि 4 मार्च, 2021 को सदन में विचार-विमर्श के दौरान भूजल के गिर रहे स्तर पर चिंता प्रकट करते हुए एक विशेष कमेटी के गठन की माँग उठी थी, जिससे इस गंभीर विषय का विस्तृत अध्ययन करके कमेटी अपनी सिफारशें दे। इस सम्बन्धी स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने 24 मार्च, 2021 को एक 6 सदस्यीय कमेटी बनाई थी जिसके सभापति विधायक राणा गुरजीत सिंह को बनाया गया था। बाकी सदस्यों में हरप्रताप सिंह अजनाला, गुरप्रताप सिंह वडाला, हरदेव सिंह लाड्डी, डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और गुरमीत सिंह हेयर को शामिल किया गया था।

इस कमेटी का सहयोग जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव सरवजीत सिंह और उनकी टीम द्वारा किया गया। कमेटी द्वारा जल संसाधन विभाग के विशेषज्ञों और इज़रायल की कंपनी मैकरोट द्वारा दिए गए सुझावों को भी अपनी रिपोर्ट में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि भूजल के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए पंजाब सरकार पहले ही इज़रायली कंपनी मैकरोट की सेवाएं ले रही है।

आज कमेटी के सभापति राणा गुरजीत सिंह और सदस्यों हरप्रताप सिंह अजनाला, हरदेव सिंह लाड्डी और डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने विस्तृत रिपोर्ट स्पीकर को सौंप दी है। स्पीकर राणा के.पी. सिंह ने कहा कि वह इस रिपोर्ट को योग्य कार्यवाही के द्वारा सरकार तक पहुँचाएंगे, जिससे इस पर उचित कार्यवाही करवाई जा सके।

About The Author

You may have missed