October 20, 2026

त्योहारों के मद्देनज़र मानक और साफ़-सुथरे पदार्थों की बिक्री यकीनी बनाना प्रमुख प्राथमिकता : डा. लखवीर सिंह

त्योहारों के मद्देनज़र मानक और साफ़-सुथरे पदार्थों की बिक्री यकीनी बनाना प्रमुख प्राथमिकता : डा. लखवीर सिंह

होशियारपुर, 28 सितम्बर 2021 : ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखवीर सिंह की तरफ से आज अपनी टीम समेत दुसड़का क्षेत्र में किराना और मिठाई की दुकानों आदि की चैकिंग करते हुये 14 सैंपल भरे गए और 6 अलग-अलग दुकानदारों को नोटिस जारी करके अपेक्षित लायसंस हासिल करने की ताकिद की।

त्योहारों के मद्देनज़र मानक और साफ़-सुथरे पदार्थों की बिक्री यकीनी बनाना प्रमुख प्राथमिकता : डा. लखवीर सिंह

डा. लखवीर सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के मिशन तंदुरुस्त के अंतर्गत त्योहारों के मद्देनज़र मिठाईयों, दूध से बनने वाले और अन्य खाने -पीने वाले पदार्थों की गुणवता और मानक को यकीनी बनाना मुख्य प्राथमिकता है जिससे लोगों को साफ़ -सुथरी और स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद खाने -पीने वाली चीजें उपलब्ध करवाई जा सकें। उन्होंने मिठाईयों और अन्य खाने-पीने वाले पदार्थ बेचने वालों को भी पुरज़ोर अपील की कि वह लोगों की सेहत को ध्यान में रखते मानक वस्तुओं की ही बिक्री करें जिससे सेहतमंद समाज की कल्पना को अमलीजामा पहनाया जा सके।

दुसड़का क्षेत्र में से चैकिंग सम्बन्धी डा. लखवीर सिंह ने बताया कि टीम की तरफ से खोया, बेसन, उड़द की दाल, राजमांह, बेसन खुला, मूँग की दाल साबुत, पेस्टीयां, दही, बेसन लड्डू आदि के सैंपल लिए गए जो कि आगे जांच के लिए खरड़ स्थित लैब में भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि दुकानों चलाने वालों को सरकार की तरफ से तय फीस भर कर दिया जाता अपेक्षित लायसेंस लेना लाज़िमी है जिसके प्रति उनको लापरवाह नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि टीम की तरफ से आज 6 नोटिस जारी करके सम्बन्धित दुकानदारों को अपना लायसंस लेने के लिए कहा गया।

इस मौके पर ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी के साथ फूड सेफ्टी अफ़सर हरदीप सिंह, रमन विरदी के इलावा नरेश कुमार, राम लुभाया और परमजीत सिंह भी मौजूद थे।

About The Author

You may have missed