October 20, 2026

भारत ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का रिकार्ड बनाकर रचा इतिहास

भारत ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का रिकार्ड बनाकर रचा इतिहास

चंडीगढ़, 21 अक्तूबर 2021 :  पंजाब के राज्यपाल और यूटी, चण्डीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारीलाल पुरोहित ने देश के 100 करोड़ कोविड-19 टीके लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए भारत के माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।

श्री पुरोहित ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के योग्य नेतृत्व और समय पर प्राथमिक कोविड प्रबंधन रणनीति के तौर पर लॉकडाऊन का फ़ैसला और उठाए गए अन्य कदमों स्वरूप, देश में कोविड के बढ़ रहे संचार को रोका जा सका। इसके बाद आत्मनिर्भर भारत अभियान की मिसाल कायम करते हुए भारत ने न सिर्फ़ अपने ख़ुद के लिए टीके बनाने शुरू किये बल्कि दूसरे देशों को सप्लाई भी किये।

इस ऐतिहासिक दिन पर, राज्यपाल ने नवोन्मेषकों, विज्ञानियों, डॉक्टरों, पैरा मैडीकल स्टाफ, ग़ैर सरकारी संगठनों और स्वैच्छिक संगठनों का बहुत-बहुत धन्यवाद किया और बधाई दी, जो 278 दिन पहले शुरू की गई इस विशाल टीकाकरण मुहिम का हिस्सा थे।

टीकाकरण अभियान की निरंतर सफलता के लिए पंजाब सरकार और चण्डीगढ़ प्रशासन के यत्नों की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि पंजाब और चण्डीगढ़ दोनों ने साझे यत्नों द्वारा राष्ट्रीय टीकाकरण मिशन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पंजाब में अब तक 2 करोड़ 45 लाख टीके लगाए गए हैं जबकि 843,000 की योग्य आबादी वाले चण्डीगढ़ ने कुल 13,20,230 का टीकाकरण किया है।

About The Author

You may have missed