October 21, 2026

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए पंजाब की विभिन्न खेल टीमों के चयन के लिए ट्रायल 30 अक्टूबर को

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए पंजाब की विभिन्न खेल टीमों के चयन के लिए ट्रायल 30 अक्टूबर को

चंडीगढ़, 27 अक्टूबर 2021 :  खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए राज्य की टीमों के चयन के लिए खेल विभाग पंजाब द्वारा विभिन्न खेल टीमों के चयन के लिए ट्रायल 30 अक्टूबर 2021 को सुबह 11 बजे लिए जाएंगे।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए खेल मंत्री परगट सिंह ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर 18 (लडक़े और लड़कियाँ) हरियाणा में अगले साल 5 फरवरी से 14 फरवरी तक करवाई जा रही हैं। इन खेलों के लिए कबड्डी (लडक़े और लड़कियाँ), फुटबाल (लडक़े) और बासकेटबॉल (लडक़े और लड़कियाँ) की टीम के चयन के लिए ट्रायल गुरू नानक स्टेडियम लुधियाना में होंगे। इसी तरह हॉकी (लडक़े और लड़कियों) के ट्रायल जालंधर में होंगे। खो-खो (लड़कियों) के ट्रायल पोलो ग्राउंड पटियाला और हैंडबॉल (लडक़े) के ट्रायल पी.ए.यू. लुधियाना में होंगे। सभी ट्रायल 30 अक्टूबर को सुबह 11 बजे होंगे।

खेल मंत्री ने आगे बताया कि इन ट्रायलों में हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों का जन्म 01 -01 -2003 या इसके बाद का होना चाहिए। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित समय और स्थान पर पहुँच कर चयन ट्रायलों का हिस्सा बन सकते हैं।

About The Author

You may have missed