October 21, 2026

यूनीफाईड खेल विद्यार्थियों के आत्म विश्वास को ओर मज़बूत करने में होंगेँ सहायक : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर

यूनीफाईड खेल विद्यार्थियों के आत्म विश्वास को ओर मज़बूत करने में होंगेँ सहायक : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर

जालंधर, 28 अक्तूबर 2021 :  स्पैशल ओलम्पिक्स भारत -पंजाब चैप्टर और स.अजीत सिंह फाउंडेशन सोसायटी (रजि.) जालंधर की तरफ से हंस राज महा विद्यालया में पहली बार यूनीफाईड खेल करवाए गए, जिस में राष्ट्रीय बाल मज़दूर प्रोजैक्ट जालंधर के 250 से अधिक विद्यार्थियों और हंस राज महिला महाविद्याला के खेल विभाग से 100 से अधिक स्पैशल ऐथलीटों ने हिस्सा लिया।

इन खेलों की शुरुआत अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) श्री हिमांशु जैन, जुआइंट कमिश्नर नगर निगम मेजर अमित सरीन की तरफ से मशाल रौशन करके की गई। इस अवसर पर श्री दीपक बाली सलाहकार आर्ट, सभ्याचार और भाषाएं और कंसलटेंट पंजाबी अकैडमी न्यू दिल्ली, जनरल सचिव श्री बाबा हरीवल्लभ संगीत महासभा जालंधर और जनरल सचिव पंजाब जागृति मंच जालंधर और प्रिंसिपल एच.एम.वी.कालज जालंधर डा.अजय सरीन भी मौजूद थे।

                         यूनीफाईड खेल विद्यार्थियों के आत्म विश्वास को ओर मज़बूत करने में होंगेँ सहायक : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर यूनीफाईड खेल विद्यार्थियों के आत्म विश्वास को ओर मज़बूत करने में होंगेँ सहायक : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर

इस अवसर पर समागम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) श्री हिमांशु जैन ने स्पैशल ओलम्पिक्स भारत और स.अजीत सिंह फाउंडेशन सोसायटी और हंस राज महिला महा विद्यालयों की तरफ से किये गए इन प्रयासों की भरपूर प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि यह खेल विद्यार्थियों के आत्म विश्वास को ओर मज़बूत करने में बहुत सहायक सिद्ध होंगेँ। इस अवसर पर उनकी तरफ से ऐसे ओर खेल करवाने के लिए प्रेरित भी किया गया।

इस अवसर पर जुआइंट कमिश्नर नगर निगम मेजर अमित सरीन और श्री दीपक बाली की तरफ से भी यह मेगा इवेंट करवाने के लिए प्रबंधकों को बधाई दी गई। इस अवसर पर स्पैशल ओलम्पिक्स भारत -चैप्टर पंजाब से स्पैशल ऐजूकेटरज़ नवजोत कौर और रेखा कश्यप ने स्पैशल बच्चों और यूनीफाईड खेलों की महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी सांझी की। इस अवसर स.अजीत फाउंडेशन सोसायटी की प्रधान रमनप्रीत कौर ने बताया कि इन खेलों में अलग -अलग खिलाड़ियों के ग्रुप बना कर इकठ्ठा खेलने,खेल भावना विकसित करने और एक दूसरे को समझने और बेहतर मनुष्य बनने का मौका दिया जाता है।

About The Author

You may have missed