October 20, 2026

मुख्यमंत्री द्वारा हर गौशाला के रख-रखाव के लिए 5-5 लाख रुपए की राशि जारी करना सराहनीय फ़ैसला : सचिन शर्मा

मुख्यमंत्री द्वारा हर गौशाला के रख-रखाव के लिए 5-5 लाख रुपए की राशि जारी करना सराहनीय फ़ैसला :  सचिन शर्मा

हर पंजाबी को गौवंश की सेवा के लिए अपना योगदान देना चाहिए

चण्डीगढ़, 7 जनवरी 2022 :  पंजाब के मुख्यमंत्री श्री चरणजीत सिंह द्वारा हर गौशाला के रख-रखाव के लिए 5-5 लाख रुपए की राशि जारी करने को पंजाब राज्य गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्री सचिन शर्मा ने एक सराहनीय कदम बताया है और इस फ़ैसले के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है।

श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 457 गौशालाओं के रख-रखाव के लिए कुल 22,85,00,000 की राशि दिया जाना एक और ऐतिहासिक फ़ैसला है। इससे पहले पंजाब सरकार द्वारा पिछले दिनों राज्य की सभी गौशालाओं के बकाया बिजली के बिल माफ किये गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य की हर रजिस्टर्ड गौशाला के रख-रखाव के लिए 5-5 लाख रुपए जारी किये गए हैं। हरा चारा, साफ़ पानी, बिजली, शैड और गायों की बीमारी के इलाज का प्रबंध करने के लिए गौशालाओं के लिए फंड की कमी महसूस की जा रही थी जोकि चन्नी सरकार द्वारा पूरी करके गौवंश के कल्याण के लिए अहम काम किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि गौवंश की सेवा करना भगवान की सेवा करने के समान है और इसका फल ज़रूर मिलता है।

श्री सचिन शर्मा ने आगे कहा कि गौ माता, केवल हिंदु धर्म की ही आस्था का प्रतीक नहीं है बल्कि सिखों में भी इसकी मान्यता है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा आयोग हमेशा ही गौवंश की सेवा, कल्याण और लोगों को जागरूक करने का काम करता रहेगा।

About The Author

You may have missed