October 20, 2026

जनाब हक ने डॉ. वेरका की उपस्थिति में बैकफिंको के अध्यक्ष के रूप में पद ग्रहण किया

जनाब हक ने डॉ. वेरका की उपस्थिति में बैकफिंको के अध्यक्ष के रूप में पद ग्रहण किया

चंडीगढ़, 7 जनवरी 2022 :  जनाब हाफिज अनवर उल हक ने पंजाब के सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका की उपस्थिति में पंजाब पिछड़ी श्रेणियों, भूमि विकास और वित्त कॉर्पोरेशन (बैकफिंको) के अध्यक्ष के रूप में पद ग्रहण कर लिया है।

जनाब हक ने डॉ. वेरका की उपस्थिति में बैकफिंको के अध्यक्ष के रूप में पद ग्रहण किया

आज यहाँ पद ग्रहण करने के बाद जनाब हक ने कहा कि वह पंजाब सरकार द्वारा मिली इस जि़म्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और लोगों के आर्थिक दशा को ऊँचा उठाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोडेंगे। यह नई जि़म्मेदारी देने के लिए मुख्यमंत्री श्री चरणजीत सिंह चन्नी और डॉ. वेरका का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि वह बैकफिंको के लम्बित पड़े मामलों को हल करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

जनाब हक ने डॉ. वेरका की उपस्थिति में बैकफिंको के अध्यक्ष के रूप में पद ग्रहण किया

इससे पहले डॉ. वेरका ने उम्मीद प्रकट की कि जनाब हक अपनी जि़म्मेदारी पूरी लगन से निभाएंगे। बैकफिंको के कार्यकारी निदेशक श्री मलविन्दर सिंह जग्गी ने नए अध्यक्ष का स्वागत किया। गौरतलब है कि बैकफिंको की स्थापना राज्य की पिछड़ी श्रेणियों और कमज़ोर वर्गों की आर्थिक स्थिति को ऊँचा उठाने के लिए 1976 में की गई थी। इस कॉर्पोरेशन द्वारा स्व-रोजग़ार योजनाओं के लिए कम ब्याज पर कर्जे दिए जाते हैं।

जनाब हक ने डॉ. वेरका की उपस्थिति में बैकफिंको के अध्यक्ष के रूप में पद ग्रहण किया

इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री महिन्दर सिंह के.पी., पूर्व डी.जी.पी. श्री रजिन्दर सिंह, बैकफिंको के उपाध्यक्ष जनाब गुलाब मोहम्मद से अलवा बोर्ड ऑफ डायरैक्टर की मैंबर श्रीमती सवरनजीत कौर, बैकफिंको के सहायक जनरल मैनेजर श्री अमरजीत सिंह और एम.सी. खरड़ श्री मनप्रीत सिंह मन्ना भी उपस्थित थे।

About The Author

You may have missed