October 20, 2026

सनौर विधानसभा क्षेत्र में बिक्रम चहल की बैठकों का दौर जारी

सनौर विधानसभा क्षेत्र में बिक्रम चहल की बैठकों का दौर जारी
गांवों के लोगों का भरपूर मिल रहा है समर्थन
पंजाब की सूरत बदलेगी सिर्फ गठबंधन सरकार- बिक्रम चहल
सनौर, 25 जनवरी 2022 : पंजाब लोक कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) के संयुक्त उम्मीदवार बिक्रमजीत इंदर सिंह चहल ने आज कहा कि पंजाब का चेहरा बदलने के लिए गठबंधन सरकार लाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार ही पंजाब को कर्ज के दलदल से निकालकर विकास के पथ पर ला सकती है। श्री चहल ने आज निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन सरकार के आने से वह हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाएंगे और पंजाब में इस निर्वाचन क्षेत्र को सबसे आगे लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
निर्वाचन क्षेत्र को समग्र रूप से विकसित करने का प्रयास करेंगे उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की हालत देखकर हैरानी होती है कि अब तक किसी ने भी इस क्षेत्र के विकास पर ध्यान नहीं दिया. श्री चहल का आज बिशनगर नगर कोटला, अकबरपुर अफगानन, मल्ली माजरा, जलालाबाद, पठान माजरा, भगवानपुर जट्टान, मलकान रुडक़ी, महमूदपुर रुडक़ी प्रेमपुरा, देवीनगर हीरा सिंह, हरिगढ़, बुध मोड़, रोहर जंगीर और दुधन साधों में ग्राम सभाओं के दौरान अगवानी की गई। पंच सरपंच और सभी ग्रामीणों ने चुनाव में अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया. उनके साथ पंजाब लोक कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता भी थे।

About The Author

You may have missed