October 20, 2026

छठे पंजाब वित्त आयोग ने राज्यपाल को अपनी रिपोर्ट सौंपी

छठे पंजाब वित्त आयोग ने राज्यपाल को अपनी रिपोर्ट सौंपी

चंडीगढ़, 29   मार्च  2022   :   छठे पंजाब वित्त आयोग ने आज यहां पंजाब राजभवन में 2021-22 से 2025-26 तक की अपनी रिपोर्ट पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारीलाल पुरोहित को सौंपी।

पंजाब वित्तीय आयोग के अध्यक्ष, श्री के.आर. लखनपाल, आईएएस (सेवानिवृत्त) पूर्व मुख्य सचिव, पंजाब, सदस्य श्री वज्रलिंगम, आईएएस (सेवानिवृत्त) और डॉ. बी.एस. घुमन, विशेषज्ञ सदस्य ने संविधान के अनुच्छेद 243-1(4) और 243-वाई(2) के अनुसार आगे की आवश्यक कार्यवाही हेतु यह रिपोर्ट प्रस्तुत की है। अब राज्यपाल इस रिपोर्ट में आयोग द्वारा की गई प्रत्येक सिफारिश को राज्य के विधान-मंडल के समक्ष रखवाएंगे।

बता दें कि वर्तमान राज्य वित्त आयोग (एसएफसी) छठा आयोग है जिसका गठन राज्य सरकार द्वारा 03.07.2018 को पंचायत एवं नगर पालिका हेतु पंजाब वित्त आयोग अधिनियम, 1994 की धारा 3 (1) के तहत किया गया था।

राज्य वित्त आयोग के गठन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निकायों को सौंपे गए कार्यों और उनके लिए उपलब्ध वित्तीय संसाधनों के बीच मौजूद असंतुलन को दूर करना है। इसलिए, राज्य वित्त आयोग की भूमिका राज्य सरकार और स्थानीय निकायों के बीच मुद्दों संबंधी अंतिम निर्णय लेने की है। इसकी भूमिका संविधान के अनुच्छेद 280 के तहत गठित केंद्रीय वित्त आयोग (सीएफसी) के समान है।

आयोग ने अपनी रिपोर्ट में राज्य सरकार से इसके द्वारा की गई सिफारिशों पर शीघ्र और सकारात्मक कार्यवाही करने हेतु जोरदार अपील की है।

About The Author

You may have missed