October 21, 2026

कश्मीर सिंह, एमएसपी भुगतान प्राप्त करने वाले पहले किसान

कश्मीर सिंह, एमएसपी भुगतान प्राप्त करने वाले पहले किसान

भुगतान 24 घंटे के भीतर जारी

24 घंटे के भीतर लिफ्टिंग शुरू

सभी व्यवस्थाएं यथावत  :  लाल चंद कटारुचक

चंडीगढ़,  2 अप्रैल  2022  :  कश्मीर सिंह आज एमएसपी भुगतान प्राप्त करने वाले राज्य के पहले किसान बन गए ।  इसका खुलासा करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री लाल चंद कटारुचक ने आज बताया कि पटियाला जिले के मुहब्बतपुर गांव के रहने वाले कश्मीर सिंह 31 मार्च को 51 क्विंटल गेहूं राजपुरा मंडी में लाए थे और खरीद के पहले ही दिन, यानी 1 अप्रैल 2022 को, उसकी सफाई उपरांत खरीदी की गई थी।

उन्होंने कहा कि आज, खरीद के 24 घंटे के भीतर, विभाग ने किसान के भुगतान, जो कि 1,02,765 रुपए बनता है, सीधे उनके बैंक खाते में स्थानांतरित कर दिया है,। मंत्री ने कहा कि राजपुरा मंडी में खरीदे गए गेहूं की उठान भी शुरू हो गई है।

परिवहन और श्रम की व्यवस्था के संबंध में एक सवाल के जवाब में, उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि सभी श्रम और परिवहन अनुबंध सीजन की शुरुआत से पहले ही पूरे कर लिए गए हैं। इसने सुनिश्चित किया है कि राज्य भर की सभी मंडियां पर्याप्त श्रम और ट्रकों के साथ तैयार हैं।

मंडियों में गेहूं की आवक की धीमी गति के बारे में मंत्री ने कहा कि फसल अभी पक नहीं पाई है और 6 अप्रैल के बाद मालवा क्षेत्र की मंडियों में पर्याप्त मात्रा में पहुंचने की उम्मीद है, जबकि माझा जिलों में आवक 12 अप्रैल के बाद देखने को मिलेगी।

कटारुचक ने कहा कि मंडियों में गेहूं की खरीद के लिए सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी फसल की उम्मीद से किसान उत्साहित हैं और पंजाब सरकार किसान द्वारा बिक्री के लिए दिए जाने वाले हर अनाज को खरीदने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

About The Author

You may have missed