October 22, 2026

केजरीवाल की मुफ्त बिजली देने की गारंटी बन गई हकीकत, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की

केजरीवाल की मुफ्त बिजली देने की गारंटी बन गई हकीकत, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की

–  दो महीने में 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी

– औद्योगिक और वाणिज्यिक बिजली कनेक्शन की दरों में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं

– 31 दिसंबर, 2021 तक 2 किलोवॉट तक के लोड वाले परिवारों के लिए कोई बिजली बिल नहीं

– दिल्ली के बाद पंजाब दूसरा राज्य जो मुफ्त बिजली प्रदान कर रहा है

– पीएसटीसीएल के 718 नवनियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

चंडीगढ़, 16 अप्रैल  2022  :    विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए अपने बड़े वादे को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार ने शनिवार को पंजाब में 1 जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की।

पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पीएसटीसीएल) के नवनियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों को आज यहां म्युनिसिपल भवन सेक्टर 35 में पीएसटीसीएल के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह में संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार हर दो महीने में हर घर को 600 यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया कराएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र के लिए मुफ्त बिजली जारी रखने के अलावा औद्योगिक एवं वाणिज्यिक इकाइयों की दरों में किसी तरह की कोई वृद्धि नहीं की जाएगी।

भगवंत मान ने आगे 31 दिसंबर, 2021 तक 2 किलोवॉट लोड तक के बिल माफ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंजाब देश में लोगों को मुफ्त बिजली प्रदान करने वाला दिल्ली के बाद दूसरा राज्य होगा। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब बिजली उत्पादक राज्य होने के बावजूद भी पिछली सरकारों द्वारा किए गए गलत समझौतों के कारण लोगों को मुफ्त/सस्ती बिजली उपलब्ध नहीं करवा पाया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लोगों को सस्ती और मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने में अभी भी कुछ अड़चनें हैं जैसे कि ट्रांसमिशन लॉस, कोयले संबंधी मुद्दे और कुछ कानूनी मुद्दे, जिन्हें उनकी सरकार सुलझाने के लिए काम कर रही है।’

केजरीवाल की मुफ्त बिजली देने की गारंटी बन गई हकीकत, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की केजरीवाल की मुफ्त बिजली देने की गारंटी बन गई हकीकत, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की केजरीवाल की मुफ्त बिजली देने की गारंटी बन गई हकीकत, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की केजरीवाल की मुफ्त बिजली देने की गारंटी बन गई हकीकत, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार देश में वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्रों को सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसे पूरा भी किया जाएगा। इससे पहले भगवंत मान ने पीएसटीसीएल में नवनियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों को इसके स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए युवाओं को राज्य के पुनर्निर्माण के लिए योगदान देने के लिए आगे आने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने अपनी एक माह की प्रमुख उपलब्धियों जैसे एंटी करप्शन एक्शन लाइन, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, 25000 नई नौकरियों की घोषणाएं, घरों तक राशन पहुंचाना, 35000 कच्चे कर्मचारियों का नियमितीकरण, एक विधायक एक पेंशन आदि प्रमुख उपलब्धियों का भी जिक्र किया।

भगवंत मान ने आगे कहा कि एनआरआई अपनी मातृभूमि के लिए अपने प्यार के कारण अपना कीमती योगदान देना चाहते हैं और उनकी सरकार केवल एक महीने में एनआरआईज का विश्वास जीतने में सक्षम हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘प्रवासी भारतीय राज्य के विकास में योगदान देने के लिए उनकी सरकार से संपर्क कर रहे हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि उनका पैसा सही मायने में विकास के लिए खर्च किया जाएगा।’’

इससे पहले मुख्यमंत्री एवं नव नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत करते हुए विद्युत मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि पीएसटीसीएल की ट्रांसमिशन क्षमता को वर्ष 2021 के 38160 की तुलना में 2022 में बढ़ाकर 39588 किया जाएगा। उन्होंने कहा पचवाड़ा कोयला खदान जोकि वर्ष 2015 से बंद है, अब इस कोयला खदान में से पानी निकालने का काम शुरू कर दिया गया है और पंजाब को चालू वर्ष में इस साइट से कोयला मिलने की उम्मीद है।

केजरीवाल की मुफ्त बिजली देने की गारंटी बन गई हकीकत, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की केजरीवाल की मुफ्त बिजली देने की गारंटी बन गई हकीकत, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की केजरीवाल की मुफ्त बिजली देने की गारंटी बन गई हकीकत, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की केजरीवाल की मुफ्त बिजली देने की गारंटी बन गई हकीकत, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की

उन्होंने यह भी कहा कि निजी ताप विद्युत संयंत्रों के लिए कोयले के खर्च को कम करने के लिए कोल इंडिया के साथ एक समझौता किया गया है, जिसमें निकटवर्ती उत्तर भारत की कोयला खदानों से कोयला प्राप्त करने का समझौता किया गया है, जिसमें राजपुरा थर्मल पावर प्लांट के लिए 28 लाख टन और तलवंडी थर्मल पावर प्लांट के लिए 10 लाख टन शामिल है।

पीएसटीसीएल ने आज विभिन्न पदों जैसे एई/इलेक्ट्रिकल, एई/सिविल, एएम/एचआर, एएम/आईटी, अकाउंट ऑफिसर, जेई/सब-स्टेशन, जेई/सिविल जेई/कम्युनिकेशन डिवीजनल अकाउंटेंट, एलडीसी/अकाउंट्स, एलडीसी/टाइपिस्ट, सहायक सब-स्टेशन अटेंडेंट(एएसएसए), सहायक लाइनमैन (एएलएम) आदि के लिए 718 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए।

केजरीवाल की मुफ्त बिजली देने की गारंटी बन गई हकीकत, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की केजरीवाल की मुफ्त बिजली देने की गारंटी बन गई हकीकत, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की केजरीवाल की मुफ्त बिजली देने की गारंटी बन गई हकीकत, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 1 जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की

इस अवसर पर मुख्य रूप से सीएम के एसीएस और पीएसटीसीएल के सीएमडी वेणु प्रसाद, प्रमुख सचिव स्थानीय निकाय एके सिन्हा, सीएम के विशेष प्रधान सचिव रवि भगत, निदेशक स्थानीय निकाय पुनीत गोयल के अलावा पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

You may have missed