October 21, 2026

ईशान चाबा ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट प्रशंसकों को चौंका दिया

ईशान चाबा ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट प्रशंसकों को चौंका दिया

जालंधर, 24 अप्रैल  2022   :    नवोदित क्रिकेटर ईशान चाबा ने आज अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों को चौंका दिया, जिसके कारण उन्हें मौजूदा जिमखाना प्रीमियर लीग में प्लेयर ऑफ मैच चुना गया।

13 साल के चाबा ने अपनी टीम क्लब चैलेंजर्स को सिर्फ 8 गेंदों पर नाबाद 14 रन बनाकर ऑल स्टार्स के खिलाफ जीत दिलाई। उनकी शानदार पारी में तीन चौके शामिल थे। इतना ही नहीं इससे पहले गेंदबाजी के दौरान ईशान ने दो ओवर में एक मेडन, तीन रन देकर दो विकेट लिए थे।

ईशान चाबा ने अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट प्रशंसकों को चौंका दिया

उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के कारण उनकी टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीम को चार विकेट से हरा दिया। इससे पहले ऑल स्टार्स की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में नौ विकेट पर 37 रन बनाए। रनों का पीछा करते हुए ईशान के शानदार प्रदर्शन के दम पर क्लब चैलेंजर्स ने 7.4 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 38 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके बाद ईशान को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ मैच घोषित किया गया।

About The Author

You may have missed