October 29, 2026

रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन ने ड्रग विभाग को पूर्ण सहयोग का दिया आश्वसन

रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन ने ड्रग विभाग को पूर्ण सहयोग का दिया आश्वसन

–  आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ड्रग अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित

जालंधर, 24  मई  2022  :  आजादी का अमृत महोत्सव के तहत डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी के निर्देशों पर ड्रग डिपार्टमेंट की तरफ से रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के साथ मिलकर एक ड्रग अवेयरनेस प्रोग्राम चलाया गया जिसमें जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी लखविंदर सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह और रवि गुप्ता ने रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों व मेंबरों को दवाओं के सही इस्तेमाल के बारे में जागरूक किया।

रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन ने ड्रग विभाग को पूर्ण सहयोग का दिया आश्वसन

रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान संजय सहगल, चेयरमैन तेजिंदर पाल सिंह, महासचिव जितेंद्र सिंह चावला, सतीश पाराशर, संजय गुप्ता, मनोज कालरा, सतीश रलन व दीपक ने समस्त अधिकारियों को आश्वस्त किया कि एसोसिएशन की तरफ से इस कार्य में विभाग का पूर्ण सहयोग किया जाएगा।

About The Author